Thursday 8 January, 2009

chunaav ke pahale hi हार से घबराई कांग्रेस

उत्तर मुंबई की सीट राकपा के गले में बांधने की तैयारी

मुंबई ,९ जनवरी ( विजय यादव ) । उत्तर मुंबई लोकसभा के लिए भले ही उपरी तौर पर मुंबई कांग्रेस किसी नये गोविंदा की तलास कर रही हो ,जबकि हकीकत में यह सीट कांग्रेस अपने सहयोगी दल राकापा के गले में बांधने की तैयारी कर ली है। पार्टी सूत्रों की माने तो वर्त्तमान सांसद गोविंदा ने इस सीट को किसी लायक नही छोड़ा है। अगर यहाँ से कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारती है ,तो उसकी बुरी तरह से पराजय निश्चित है। इसी भय ने यह या यू कहे की इस हड्डी को राकापा के गले में बांधने की पुरी योजना कांग्रेस ने बना ली है।

गौरतलब हो की राकापा मुंबई ६ सीटो में से किसी एक सीट पर अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी प्रमुख शरद पवार से लेकर मुंबई अध्यक्ष सचिन अहीर तक ने कांग्रेस से अपनी मंसा जाता दी है। मुंबई की ६ में से ५ सीटों पर फिलहाल कांग्रेस का ही कब्जा है। उत्तर मुंबई छोड़ सभी सीटों पर कांग्रेस के प्रबल दावेदार है। केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवरा के पुत्र मिलिंद देवरा दक्षिण मुंबई, उत्तर मध्य से एकनाथ गायकवाड ,उत्तर पूर्व से गुरुदास कामत व उत्तर पश्चिम से प्रिया दत्त मजबूत दावेदार माने जाते है। ऐसे में राकापा के लिए कांग्रेस सिर्फ़ उत्तर मुंबई ही छोड़ सकती है। इस तरह उत्तर मुंबई की परेशानी से जान छुडाने के साथ -साथ कांग्रेस राकापा को खुश कराने में भी सफल रहेगी। कांग्रेस को पहले ही उत्तर मुंबई से खतरे की घंटी सुनाई पड़ने लगी है। गोविंदा उत्तर मुंबई में कांग्रेस के लिए ऐसे उर्वरक खाद शाबित हुए है , जो वर्षों से बंजर पड़ी जमीन को उपजाऊ तो जरुर बना दिया ,लेकिन एक ही फसल के बाद लंबे समय के लिए जमीन का सत्यानाश भी कर दिया । उत्तर मुंबई सीट की बर्बादी के लिए गोविंदा से ज्यादा उनके ख़ास सलाहकार जयकांत शुक्ला , बाबा दुबे व बड़े भइया कीर्ति कुमार आहूजा जिम्मेदार रहे है।

इस बार उत्तर मुंबई से राम नाईक की वापसी अभी से देखि जा रही है। अगर यह सीट राकापा के हिस्से में जाती है ,तो एक बार भीर इस सीट पर दो-दो राम का मुकाबला तय है। राकापा उत्तर मुंबई से अपने वरिष्ठ नेता राम पंडागले को चुनाव में उतारा सकती है। राम पंडागले इसके पहले भी राम नाईक के सामने चुनाव लड़ चुके है।

No comments: